फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान की पौध उखाड़ने पर मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। खेत से धान की पौध उखाड़ने का विरोध करने पर महिला सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिम्भुआ निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि उसने अपने ताऊ को एक एकड़ जमीन पर धान की पौध लगाने को दी थी। रविवार को उसके चाचा खेत में खड़ी धान की पौध जबरन उखाड़ने लगे। उसने पौध उखाड़ने का विरोध किया। इसी दौरान उसके ताऊ के अलावा उनके परिवार के कई लोग हाथों में लाठी डंडे व धारदार हथियार से लेकर घर में घुस आए और गालियां देने लगे, विरोध करने पर एकराय होकर लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन

आरोप है कि बचाने आई उसकी मां बलविंदर कौर व चालक जोवन सिंह को भी पीट कर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें