बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बरखेड़ा कटा निवासी महेश बाबू ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की शाम उनके पिता हजारीलाल खेत की मेढ़ पर खड़े थे। उसी समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद हजारीलाल ने सीएचसी बिलसंडा में मरहम पट्टी कराई। महेश बाबू ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल उमेश सोलंकी ने बताया कि महेश बाबू की तहरीर पर दियोरिया कोतवाली के गांव बेनीपुर निवासी सौरभ और मुनेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद