गोमती उद्गम स्थल का दौरा करती भारत सरकार से आई टीम। संवाद
कलीनगर। पंचायती राज विभाग से जुड़ी भारत सरकार की टीम ने शुक्रवार को माधोटांडा समेत अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों की हकीकत को परखा। गोमती उद्गम स्थल पर कराए गए विकास कार्य भी देखे।
भारत सरकार की ओर से आई दो सदस्यीय टीम ने डीसी मनरेगा मृणाल सिंह के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों की हकीकत जानने के लिए माधोटांडा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान गोमती उद्गम स्थल पर ग्राम पंचायत स्तर से कराए गए कार्यों को भी जांचा।
करीब दस मिनट तक टीम उद्गम स्थल पर रुखी। चर्चा रही कि उद्गम स्थल पर अधिकतर कार्य पर्यटन और क्षेत्र पंचायत स्तर से कराए गए हैं। ऐसे में टीम को गुमराह करने की कोशिश की गई। टीम ने उद्गम स्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद अमरैया खाता गांव के लिए टीम रवाना हो गई।