पूरनपुर। ट्रेन की चपेट में आने से गांव नौगवां मुस्कीन मोहम्मदपुर निवासी पुत्तूलाल (52) की मौत हो गई। जीआरपी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पुत्तूलाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि पुत्तूूलाल गांव में घूमता रहता था। कभी-कभार मजदूरी कर पेट पाल रहा था। उसका एक भाई भी है, लेकिन सूचना के बाद भी वह मौके पर नहीं आया। उन्होंने बताया कि रात में किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। संवाद