फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। पीलीभीत-बरेली रेल खंड पर ग्राम भूड़ा के निकट शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा बरेली रेलखंड पर गेट संख्या 208 के निकट हुआ। मृतक की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें