फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मांगने पर ग्रामीण को घर में बंधक बनाकर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। लकड़ी ठेकेदार ने बकाया मांगने गए ग्रामीण को पुत्र की मदद से अपने घर में बंधक बनाकर पीटा। गांव के लोगों ने बमुश्किल उसे छुड़ाया। हजारा पुलिस ने पीड़ित की पत्नी की ओर से लकड़ी ठेकेदार और उसके पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने लकड़ी ठेकेदार को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। गांव में तनाव के चलते पुलिस तैनात की गई है। घायल की सीएचसी में हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

घटना हजारा थाना क्षेत्र के गांव नहरोसा की है। गांव के जगदीश कुमार ने अपने खेत की मेड़ पर खड़े कुछ पेड़ ठेकेदार सज्जाद को बेचे थे। पीड़ित के अनुसार पेड़ काटने के बाद ठेकेदार ने उसके दस हजार रुपये नहीं दिए। रविवार सुबह सात बजे वह साइकिल से ठेकेदार सज्जाद के घर अपने बकाया 10 हजार रुपये लेने गया। पीड़ित का आरोप है कि सज्जाद और उसके पुत्र फिरोज ने उसे वहीं अपने घर में खींचकर बंधक बना लिया। फिर दोनों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई की। गर्दन पर प्रहार से उसकी हालत गंभीर हो गई।
जानकारी मिलने पर गांव के कुछ लोगों ने मौके पर आकर उसे बमुश्किल बंधनमुक्त कराया। गांव के तमाम लोग ठेकेदार के घर के बाहर एकत्र हुए। सूचना मिलने पर एसओ हजारा रामसेवक भी टीम के साथ पहुंचे। पीड़ित को बेहोशी की हालत में पूरनपुर रेफर किया गया। एसओ हजारा रामसेवक ने बताया कि ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाद में उसका चालान भी कर दिया गया। घटना से गांव में तनाव है। कई प्रतिनिधि भी पीड़ित का हाल जानने गांव पहुंचे। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें