पीलीभीत। विकास भवन में ठंडे पानी की व्यवस्था न होने और वाटरकूलर खराब होने का सीडीओ ने संज्ञान लिया है। बृहस्पतिवार को सीडीओ ने प्रभारी जिला विकास अधिकारी से इनको ठीक कराने के निर्देश दिए।
विकास भवन में आने वाले लोगों को गर्मी के इस मौसम में शीतल जल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कारण है कि यहां लगे दोनों वाटर कूलर खराब पड़े हुए हैं। एक नल भी खराब है। दूसरे से ही काम चलाया जा रहा है। इस समस्या को अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रभारी जिला विकास अधिकारी शैलेन व्यास को बुलाकर जानकारी ली। उन्होंने दोनों वाटर कूलरों को ठीक कराने के निर्देश दिए। कहा कि जल्द ही इनको ठीक कराया जाए। इसके अलावा अन्य अव्यवस्थाओं को भी ठीक कराने के लिए कहा।