फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवकाश के दिन भी खुले विकास भवन के दफ्तर

विज्ञापन
कोषागार में काम करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
पीलीभीत। वित्तीय वर्ष 2025-26 के समाप्त होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। बजट खपाने की माथापच्ची में रविवार को अवकाश के दिन भी विकास भवन के दफ्तर खुले रहे। अन्य कार्यालयों में भी कर्मचारी बजट के गुणा-भाग में उलझे रहे। हालांकि दफ्तर खुलने के बाद भी अन्य कार्य नहीं हो सके।
विज्ञापन

वित्तीय 2025-26 समाप्त होने वाला है। ऐसे में शासन स्तर से मिलने वाले बजट, विभाग की ओर से कराए गए काम सहित अन्य लेखा-जोखा तैयार किया जा रहा है। काम की अधिकता होने के कारण कर्मचारी देर रात तक दफ्तरों में काम कर रहे हैं। रविवार को अवकाश होता है। ऐसे में विभाग भी पूरी तरह से बंद रहते हैं, लेकिन वित्तीय वर्ष के समाप्ति के कारण रविवार को विकास भवन स्थित दिव्यांगजन कार्यालय, जिला पंचायती राज कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, पशु विभाग, कृषि विभाग सहित अन्य विभाग खुले दिखाई दिए।
इनमें वित्तीय लेखा-जोखा देखने वाले पटल रहे, जबकि अन्य पटल बंद रहे। विभागों में कर्मचारी काम करते दिखाई दिए। हालांकि विभागों के अफसर मौजूद नहीं रहे। वहीं, कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में काम होता मिला। यहां पर अधिकांश पटल खुले मिले।
विज्ञापन

काम करने वाले कर्मचारियों के मुताबिक, रामनवमी पर हुए दो दिन के अवकाश में भी इन पटलों के कर्मचारी काम के लिए पहुंचे। इसके बाद भी विभाग का काम अभी काफी शेष रह गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें