फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अव्यवस्थाओं का अड्डा बना विकास भवन

Fri, 21 Feb 2025 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विकास भवन के तीसरे तल की ​​​खिड़की के छज्जे में कूड़े का ढ़ेर।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले भर की विकास योजनाओं की रूपरेखा और इनका क्रियान्वयन कराने वाले विकास भवन के अधिकारी अपने ही कार्यालय परिसर में गंदगी और अव्यवस्थाओं को दूर नहीं कर पा रहा है। यहां सीढ़ियों के नीचे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, खिड़कियां पीकदान और कूड़ेदान बन गई हैं। जगह-जगह पान-पुड़िया की पीक से फर्श रंगी नजर आती है।
विज्ञापन

तारों का मकड़जाल दिखता है। तीसरे तल पर डूडा कार्यालय के पास लीकेज है। खिड़कियों के पास की गंदगी और कूड़े के ढेर अफसरों को नजर ही नहीं आते। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन का पाठ पढ़ाने वाले डीपीआरओ कार्यालय के जिम्मेदार भी विकास भवन की गंदगी से बेपरवाह हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे की गई पड़ताल में विकास भवन ही बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर सामने आई।

लाल हो गई खिड़कियों की दीवार फोटो: 08
विकास भवन के तीसरे तल पर गैलरी के दोनों ओर की खिड़कियों पर गंदगी का ढेर लगा है। पान-पुड़िया की पीक से खिड़कियां व उसकी दीवार लाल नजर आती है। वहीं, खिड़की का शीशा भी लंबे समय से टूटा हुआ है। कागज के टुकड़े, चाय के खाली कुल्हड़ और अन्य सामान यहीं से फेंक दिया जाता है। शौचालय में लगे वॉश बेसिन का पाइप भी गायब है। झाड़ू लगाई, कूड़ा सीढ़ियों के पास जमा कर दिया फोटो: 09
विज्ञापन

विकास भवन में प्रवेश करते ही बैंक की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्वच्छता अभियान की गंदगी वाली तस्वीर दिखती है। बैंक के आगे जनरेटर की तरफ कूड़े-करकट का ढेर लगा है। यह हाल तब है जब यहां से दिन भर अधिकारियों की आवाजाही रहती है। दोनों तरफ की सीढ़ियों के पास भी कूड़ा नजर आया। यही हाल दूसरे और तीसरे तल का है।

शौचालय में ताला, नजर नहीं आता कूड़ेदान फोटो: 07

विकास भवन के प्रथम तल पर ही सीडीओ व डीपीआरओ का कार्यालय है। इनके कार्यालय के आगे गैलरी में शौचालय बने हैं। शौचालय में अक्सर ताला लगा रहता है। फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शौचालय के ही करीब लगी खिड़की के बाहर गंदगी का अंबार दिखा। विकास भवन में तीन तलों पर लगभग 50 विभागों का संचालन होता है। कर्मचारियों की संख्या भी सौ से अधिक होगी। अधिकारी भी पूरे दिन आवाजाही करते हैं, लेकिन किसी की भी नजर गंदगी पर नहीं जाती। किसी पर तल पर कूड़ेदान नहीं रखवाया गया है।
वर्जन खिड़कियों से कूड़ा फेंकने को लेकर पूर्व में लोगों को चेतावनी दी जा चुकी है। इस संबंध में विकास भवन में सूचना चस्पा कराई जाएगी। पान-पुड़िया खाकर थूकने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा। जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाकर इसकी निगरानी शुरू कराई जाएगी। - संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी

विकास भवन के तीसरे तल की खिड़की के छज्जे में कूड़े का ढ़ेर।संवाद

विकास भवन के तीसरे तल की खिड़की के छज्जे में कूड़े का ढ़ेर।संवाद

विकास भवन के तीसरे तल की खिड़की के छज्जे में कूड़े का ढ़ेर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें