फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 400 मीटर दौड़ में विजय और पूर्णिमा ने मारी बाजी

Fri, 14 Nov 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला युवा एवं कल्याण विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा योजना का शुभारंभ शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में हुआ। इस दौरान 400 मीटर जूनियर बालक और बालिका वर्ग में विजय कुमार और पूर्णिमा गंगवार ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। स्पर्धा के तहत शुक्रवार को विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इसमें 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में मरौरी के विजय कुमार प्रथम, इस्लाम अहमद द्वितीय व अमरिया के अर्पित पांडे तृतीय रहे। 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में नगर की पूर्णिमा गंगवार प्रथम, ललौरीखेड़ा की सीतू दूसरे और मरौरी की बबीता तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर जूनियर बालिका में मरौरी की चंद्रकली प्रथम, बरखा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

800 मीटर सब-जूनियर बालक वर्ग में सिमरदीप ने प्रथम, आश्रित राठौर ने दूसरे और अभिनव गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर सीनियर महिला वर्ग में नेहा प्रथम, उषा दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर सीनियर महिला वर्ग में उषा प्रथम, नेहा दूसरे स्थान रहीं। 1500 मीटर बालक वर्ग में ललौरीखेड़ा के प्रशांत कुमार प्रथम, मरौरी के अजय कुमार दूसरे और ललौरीखेड़ा के रवि तीसरे स्थान पर रहे।
विजेता खिलाड़ियों को सीडीओ राजेंद्र श्रीवास ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उद्घाटन सत्र में एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, डीआईओएस राजीव कुमार, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह और जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला, शारीरिक शिक्षक प्रशांत शुक्ला, व्यायाम शिक्षकों की टीम और विभाग के अन्य कर्मचारियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें