फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में कहीं कर्मचारी नदारद तो बाकी जगह नहीं दिखी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार ने अनलॉक 1.0 में सभी सरकारी कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ सोमवार से दफ्तर खोलने के निर्देश दिए थे। कहा गया था कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए तीन पालियों में काम करेंगे।
विज्ञापन

मगर, पहले दिन सोमवार को जब अमर उजाला टीम ने सरकारी दफ्तरों का मौके पर जाकर हाल देखा तो कहीं कर्मचारी नदारद दिखे तो कहीं कोरोना से सुरक्षा के प्रति सतर्कता का अभाव दिखा। कुछ कर्मचारियों की कोविड-19 में इधर-उधर ड्यूटी लगे होने से वह दफ्तर में नहीं थे।
पुष्टाहार दफ्तर में मात्र एक कर्मचारी
विकास भवन स्थित बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय में मात्र एक कर्मचारी ही कार्य करते दिखा। वैसे इस कार्यालय में चार कर्मचारी तैनात हैं। डीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि दो कर्मचारी छुट्टी पर हैं और एक कर्मचारी की कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

अपनी ही सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं
विकास भवन स्थित पशु पालन विभाग के कार्यालय में आठ कर्मचारी कार्यरत हैं, मगर मौके पर चार ही थे। कर्मचारियों ने बताया कि अन्य कर्मचारी समीप के कार्यालय में गए हैं। यहां सामाजिक दूरी का अभाव दिखा। कुछ कर्मचारी बिना मास्क लगाए ही बैठे थे।
डूडा में भी बिना मॉस्क था स्टॉफ
डूडा कार्यालय का हाल भी पशु पालन विभाग की तरह ही था। दफ्तर में दो कम्युनिटी आर्गेनाइजर, एक सिटी मिशन मैनेजर और एमआईएस कार्यरत हैं। यहां स्टाफ तो पूरा था, मगर सामाजिक दूरी को दरकिनार कर कुछ कर्मचारी बिना मास्क लगाए ही बैठे थे।
कृषि विभाग में भी नहीं थी सामाजिक दूरी
जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में अपर जिला कृषि अधिकारी समेत पांच कर्मचारी कार्यरत हैं। यहां सामाजिक दूरी का अभाव दिखा। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि एक कर्मचारी फोटो कॉपी करने गया है। सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विकास भवन के सभी अधिकारियों और उनके कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को सामाजिक दूरी को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। मॉस्क लगाना भी अनिवार्य है। यदि कहीं कोई लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। - श्रीनिवास मिश्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें