जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
जेल अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि चिकित्सक की सलाह पर सुरक्षा के बीच प्रिंस गौड़ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वार्ड में चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात की गई है। इधर, संगठन मंत्री की गिरफ्तारी के बाद विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय हो गए। ब्रज प्रांत के सह प्रांत प्रमुख धर्म प्रसाद भी जिला अस्पताल पहुंचे और विभाग संगठन मंत्री से घटना की जानकारी ली।