फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप, बजरंग दल का पशुओं के वध के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 10 Sep 2015 12:00 AM IST
पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के वध आदि को लेकर एसडीएम को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतिबंधित पशुओं का वध, कू्ररता करने वाले और धंधे में शामिल लोगों को सह देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में शीघ्र कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पहुंचे विहिप, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं के वध और पशु क्रूरता के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सर्किल क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं का वध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस कार्रवाई के बाद भी धंधे से जुड़े लोग जमकर प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे है।
एसडीएम को सौंपे तीन सूत्रीय ज्ञापन में प्रतिबंधित पशुओं का वध और क्रूरता पर पूरी तरह पाबंदी लगवाने, धंधे मेें लिप्त और आरोपियों को सहयोग देने वालों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कराने, धंधे का विरोध करने वालों को सुरक्षा दिलवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रूम सिंह यादव, घनेंद्र सिंह यादव, रविंद्र कुमार, अनुज यादव, रामेश्वर दयाल, सुशील अग्निहोत्री, राम विनोद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें