फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुचिकित्सालय में बनेगा पोस्टमार्टम रूम

Wed, 25 Mar 2015 12:10 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर पशु चिकित्सालय में अब पालतू पशुओं एवं वन्यजीवों का पोस्टमार्टम खुले में नहीं होगा। अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम बनाने के लिए डीएम ने चार लाख रुपये की स्वीकृति नोडल अधिकारी के. रविंद्र नायक के निरीक्षण के दौरान प्रदान की है।
विज्ञापन


मंगलवार को जिले के नोडल अधिकारी एवं परिवहन आयुक्त सदर पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान पशुओं एवं वन्यजीवों का पोस्टमार्टम खुले में किए जाने का मामला प्रकाश में आया। परिवहन आयुक्त ने इसके लिए कक्ष बनवाने को कहा। इस पर सीवीओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि शासन से धन स्वीकृत नहीं हो पा रहा है।

निरीक्षण में परिवहन आयुक्त के साथ मौजूद डीएम ओएन सिंह ने सीवीओ से पोस्टमार्टम रूम के निर्माण पर आने वाली लागत की जानकारी की और चार लाख रुपये क्रिटिकल गैप से स्वीकृत किया। सीवीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रूम के निर्माण में यहां के पुराने निष्प्रोज्य भवन की ईटों और डीएम से मिले धन के सहयोग से कराया जाएगा।
विज्ञापन


पुराने भवन की सामग्री इस्तेमाल की अनुमति के लिए निदेशक को पत्र लिखा जा रहा है। उन्होंने बताया पोस्टमार्टम रूम बनने से डॉक्टरों को आसानी होगी और अस्पताल आने वाले अन्य पशुपालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें