फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Wed, 25 Mar 2015 12:09 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत आए परिवहन आयुक्त के. रविंद्र नायक ने मंगलवार को विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले दौरे में दिए गए निर्देशों का पालन न होने पर नाराजगी जताई और सीडीओ एवं डीडीओ का स्पष्टीकरण तलब किया। शहर में निरीक्षण के बाद उन्होंने पूरनपुर ब्लाक के समग्र गांव संडई में कराए गए विकास कार्य देखे।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त मंगलवार को सुबह 10 बजे आईटीआई पहुंचे। यहां एमएसडीपी से बने भवनों का निरीक्षण किया और गुणवत्ता सही रखने को कहा। इसके बाद सदर पशु चिकित्सालय पहुंचे। वहां टीकाकरण, गर्भाधान, पशु बीमा आदि की जानकारी ली। पशुओं के स्वास्थ्य की जांच और लोगों में जागरूकता के लिए नियमित कैंप लगाने के निर्देश दिए। बर्ड फ्लू से बचाव को किए गए प्रयासों की जानकारी सीवीओ डॉ. वीके मलिक से ली।

इसके बाद कृषि उपनिदेशक कार्यालय गए। वहां फाइलों में नोटिंग सीट न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीडीओ और डीडीओ से नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही पूछा है कि पिछले दौरे में बीएसए कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कार्यालयों में नोटिंग सीट बनवाने के निर्देश दिए थे इसका पालन क्यों नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में कराए गए कार्यों को भी देखा और डीएम की प्रशंसा की। शाम को परिवहन आयुक्त पूरनपुर के समग्र गांव संडई पहुंचे और छूटे कार्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान डीएम ओएन सिंह, सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, डीडी कृषि एके सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, पीपीओ रामवीर सिंह, अधिशासी अभियंता एके सिंह, जीवनराम यादव, एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
न्यूरिया। परिवहन आयुक्त ने सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र का निरीक्षण किया और मिनी लैब का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. ओम चौहान, सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार सहित कई अधिकारी व अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें