फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम चौराहा फ्लाईओवर पर वाहनों ने भरी रफ्तार, साढ़े तीन साल में काम हुआ पूरा

Mon, 30 Mar 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
असम चौराहा फ्लाईओवर पर यातायात शुरू - फोटो : संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत में साढ़े तीन साल इंतजार के बाद आखिरकार रविवार को शहर के असम चौराहे पर निर्मित फ्लाईओवर से वाहनों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया। कंपनी की ओर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई। बाद में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने फ्लाईओवर का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी ली। हालांकि विधिवत उद्घाटन एक सप्ताह बाद किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


बरेली-पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे, पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग, शहर से गुजरे टनकपुर मार्ग को जाम से निजात दिलाने के लिए शहर के व्यस्ततम असम चौराहे पर करीब एक किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के निर्माण को वर्ष 2020 में मंजूरी मिली थी। करीब 98 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद वर्ष 2022 में आगरा की कार्यदायी संस्था गिरिराज जी को निर्माण कार्य सौंपा गया और उसी वर्ष अंतिम महीनों में काम शुरू हुआ।

फ्लाईओवर बनने से शहर में जाम की समस्या से राहत मिलने और आवागमन बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही थी। कभी पेड़, बिजली लाइन तो पुलिस चौकी भवन हटाने आदि की अड़चनों की वजह से काम पिछड़ता गया। सबसे अधिक समस्या बिजली लाइन को शिफ्ट करने में आई। तय समयावधि बीतती गई। साथ ही इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर और आसपास के दुकानदारों की मुश्किलें भी बढ़ती गईं।
विज्ञापन


तीन बार बढ़ाई गई समय सीमा : वर्ष 2020 में मंजूर हुई इस परियोजना के निर्माण की समय अवधि तीन बार बढ़ाई गई। पहले इसे जून 2024 तक बनाना तय हुआ था। देखते ही देखते समय गुजर गया। इसके बाद दिसंबर 2024 तक की मियाद बढ़ाई गई, लेकिन तब भी काम अधूरा रहा। फिर बार अक्तूबर 2025 तक अवधि बढ़ाई गई थी। इसके बाद फरवरी 2026 तक काम पूरा करने का दावा किया, मगर अब जाकर कार्य पूरा हो सका है। कार्यदायी संस्था ने अप्रैल के पहले सप्ताह में फ्लाईओवर पर संचालन की बात कही थी। हालांकि तेजी से काम कर मार्च समाप्त होने से पहले ही फ्लाईओवर का काम पूरा कर लिया गया और वाहन दौड़ने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें