फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चबूतरे तोड़ने की चेतावनी पर सब्जी व्यापारी भड़के

Mon, 15 Jun 2015 11:38 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन द्वारा पुरानी सब्जी मंडी में चबूतरे तोड़ने की चेतावनी देने के विरोध में सब्जी व्यापारियों ने नारेबाजी कर धरना दिया।
विज्ञापन


शहर की पुरानी सब्जी मंडी में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। एक दिन पूर्व नगरपालिका के कर्मचारियों ने सब्जी मंडी पहुंचकर सब्जी व्यापारियों से सड़क की जद में आ रहे चबूतरे हटाने के निर्देश दिए और न हटाने पर उन्हें तोड़ने की चेतावनी दी। इस  पर व्यापारी आक्रोशित हो उठे।

सोमवार को तमाम सब्जी व्यापारी हरी सब्जी फुटकर संघ के अध्यक्ष सरबर हुसैन के नेतृत्व में एकत्र हुए और पालिका प्रशासन पर उजाड़ने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर धरना दिया। सब्जी व्यापारियों का कहना था कि सड़क बनाने के नाम पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़कें खोद कर डाल दी गई लेकिन अभी तक उनका निर्माण नहीं कराया गया। जिससे उनकी रोजी रोटी भी प्रभावित हो रहा है। अब ठेकेदार जानबूझ कर चबूतरे तुड़वाना चाह रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सब्जी व्यापारियों ने चबूतरे न तोड़ने देने की चेतावनी दी। इधर सब्जी व्यापारियों ने नगरपालिका चेयरमैन से दूरभाष पर मामले से अवगत कराते हुए समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


धरना देने वालों में बब्बू, जुबैर, हाजी अब्दुल जलील, रामस्वरूप, फैजान, मुन्ने, मोहम्मद उस्मान, सोनू, फरमान, इमरान, रेहान, यूसुफ, भूपराम, सीता मंडल, होरी, उमर, मंगली, रामस्वरूप मौर्य समेत तमाम सब्जी व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें