फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेल प्रतियोगिताओं में वरुण, रिफत, प्रशांत और मिक्की रहे चैंपियन

Thu, 08 Oct 2026 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीसलपुर। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नगर स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें वरुण, रिफत प्रशांत और मिक्की चैंपियन रहे।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर की छात्रों की 50 मीटर दौड़ में विष्णु, 200 मीटर में प्रशांत, 400 मीटर में रोहन और लंबी कूद में विष्णु प्रथम रहे। कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय की टीम और खोखो में बख्तावर लाल उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम प्रथम रही। छात्रों की 50 मीटर दौड़ में मिक्की, 200 मीटर में दुर्गा, 400 मीटर में सुमन और लंबी कूद में आफरीन प्रथम रहीं। कबड्डी में दुबे प्राथमिक विद्यालय की टीम प्रथम रही। उच्च प्राथमिक वर्ग की छात्रों की 200 और 600 मीटर दौड़ में वरुण प्रथम रहा। लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक में शनि एवं चक्का फेंक में आमिर प्रथम रहा। कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम और खोखो में बख्तावरलाल उच्च प्राथमिक विद्यालय की पहले स्थान पर रही। चार गुणा सौ मीटर रिले रेस में म्यूनिसिपल बोर्ड विद्यालय की टीम प्रथम रही। छात्राओं की 100, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद में रिफत, 400 व 600 मीटर दौड़ में माहेनूर प्रथम रहीं। ऊंची कूद में स्नेहा, गोला फेंक में कुणाल और चक्का फेंक में वंशिका विजयी रहे। कबड्डी और खोखो में म्युनिसिपल बोर्ड विद्यालय की टीम प्रथम रही। प्राथमिक स्तर पर प्रशांत कुमार, मिक्की और उच्च प्राथमिक स्तर पर वरुण और रिफत ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. हर्षित शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। निर्णायक मंडल में सौरभ सदन वाजपेयी, यामीन अहमद, संदीप सुमन और रेहान चिश्ती शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें