फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राज्य गन्ना प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहने पर किसान को सराहा

Thu, 08 Oct 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। गन्ना उत्पादन में कलीनगर के बराही गांव निवासी किसान सुखदीप सिंह लाडी ने प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। पेराई सत्र 2025-26 के लिए घोषित राज्य गन्ना प्रतियोगिता के परिणाम में शीघ्र पौधा संवर्ग में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और किसानों ने खुशी जाहिर की है। गन्ना एवं चीनी आयुक्त मिनिस्थी एस. के अनुसार राज्य गन्ना प्रतियोगिता के लिए सात वर्गों में कुल 1078 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें सुखदीप सिंह दूसरे स्थान पर रहे। सुखदीप की उपलब्धि से अन्य किसानों को भी उन्नत तरीके से खेती करने की प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें