फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Gandhi Tweet: वरुण गांधी ने 'MSP की कानूनी गारंटी' पर वीडियो किया शेयर, आए तरह-तरह के रिएक्शन

Wed, 27 Jul 2022 02:07 PM IST
शाहरुख खान एएनआई, पीलीभीत

सार

पीलीभीत से भाजपा विधायक वरुण गांधी ने एक बार फिर ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने MSP की कानूनी गारंटी की बात कही है। उनके वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। 
विज्ञापन
varun gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर किसानों का मुद्दा उजागर किया है। वरुण गांधी ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एमएसपी का मुद्दा उठाते हुए कहा- 'किसानों को MSP की कानूनी गारंटी के लिए मैंने लोकसभा में निजी विधेयक रखा था। इसे निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सदन में बहस के लिए अनुशंसा दी। मैं उनका बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं। किसानों के हित में इस विधेयक पर संसद में चर्चा होगी ऐसी आशा है।
विज्ञापन

 

वरुण गांधी के इस ट्वीट के बाद लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं। किसी ने 'सराहनीय काम' बताया तो किसी ने कहा 'क्या अभी भी संसद में बिल पर चर्चा होती है ?'



बता दें कि वरुण गांधी कई मुद्दों पर अपनी बेबाक बात रखते हैं और अपनी ही सरकार से आंकड़े शेयर करने के लिए भी कहते हैं। मंगलवार को भी वरुण गांधी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने गंगा की सफाई का मुद्दा उठाया था। इससे पहले भी वो कई बार सरकार पर हमला कर चुके हैं। बेरोजगारी और किसानों को लेकर पहले भी सरकार को घेर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें