फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरुण गांधी बोले: ओमिक्रॉन से निपटने के लिए पीएचसी स्तर पर मिलनी चाहिए जरूरी सुविधाएं

Sat, 01 Jan 2022 06:50 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत

सार

वरुण गांधी ने चिकित्सकों और चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग में कहा कि सीएचसी और पीएचसी में ऑक्सीजन समेत तमाम जरूरी सुविधाएं होनी चाहिए। निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय किया जाए और टेस्टिंग बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
सांसद वरुण गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद वरुण गांधी ने कोविड-19 के बाद ओमिक्रॉन पर चिंता जाहिर करते हुए शनिवार को ज़िले के प्रमुख चिकित्सकों और चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। बचाव और सतर्कता पर उनकी राय जानी। अपने सुझाव भी दिए।

विज्ञापन


दिल्ली से वर्चुअल मीटिंग में सांसद ने कहा कि बच्चों को लेकर हमें ज़्यादा सतर्कता बरतनी होगी। अगर कोई बच्चा संक्रमित होता है तो उसे तत्काल इलाज मिले। जिन ग्राम सभाओं में टीकाकरण की कमी रह गयी है, वहां शिविर लगाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि किसी भी महामारी से निपटने के लिए सीएचसी और पीएचसी में ऑक्सीजन समेत तमाम जरूरी सुविधाएं अवश्य होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय किया जाए। टेस्टिंग बढ़ाई जाए। इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएं। टेली-मेडिसिन पद्धति से ओपीडी शुरू की जाए। प्राइवेट चिकित्सा विशेषज्ञों का भी सहयोग लिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें