फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फुटबॉल टूर्नामेंट में वनबसा ने शक्ति फार्म को 2-0 से हराया

Tue, 30 Sep 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। न्यूरिया कॉलोनी में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को वनबसा की टीम ने उत्तराखंड की शक्ति फार्म टीम को 2-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर न्यूरिया कॉलोनी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे नेताजी सुभाष कप फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेला गया। इसमें वनबसा फुटबॉल क्लब ने टैगोर क्लब शक्ति फार्म को 2-0 से पराजित किया। वनबसा की ओर से दोनों गोल नितेश चंद्र ने दागे।
उन्होंने पहला गोल पहले हाफ और दूसरा गोल दूसरे हाफ में किया। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ज्वैलर्स विकास गुप्ता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। इस अवसर पर प्रधान मनोज गोलदार, विश्वनाथ मंडल, उपाचंद्र मिस्त्री, चंद्रशेखर मिस्त्री, टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष सुब्रत दास, उपाध्यक्ष किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष विजय सरकार, सचिव नित्यानंद, विक्की, विदुर, छोटू, लखन, प्रभात सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें