फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नए खंड शिक्षा अधिकारी का यूटा ने किया स्वागत

Thu, 01 Oct 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया के नए खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते ​शिक्षक। स्रोत- संगठन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया के नए खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्र का बुधवार को यूटा संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बहराइच से आए मिश्र का खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर यूटा के जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला महामंत्री मोहम्मद अकरम, जिला संरक्षक छत्रपाल आर्य, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन और ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष जसवीर सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें जिला संगठन मंत्री मलकीत सिंह, मंत्री इस्तखार अहमद व अन्य सदस्य शामिल थे। सभी पदाधिकारियों ने अपना परिचय देकर खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। शिक्षक नेताओं ने अनुराग कुमार मिश्र को आश्वासन दिया कि शिक्षा व्यवस्था में बेहतरीन कार्यों के लिए उनका सदैव सहयोग बना रहेगा। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि सभी स्कूलों को निपुण बनाने के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें