फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अर्बन आरोग्य मंदिर बीमार, प्राथमिक इलाज तक की सुविधा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में भले ही पांच अर्बन आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हो, लेकिन पिछले छह माह में अभी तक इनमें मरीजों के प्राथमिक इलाज तक की सुविधाएं शुरू नहीं कराई गईं।
विज्ञापन

जांच के नाम पर मरीज को सिर्फ शुगर, बीपी की सुविधा मिल पा रही है, जबकि हीमोग्लोबिन, मलेरिया, सीवीसी, डेंगू की किट होने के बावजूद इसकी जांच करने के लिए टेक्नीशियन की सुविधा नहीं मिली है। वहीं, समय-समय पर चिकित्सकों की उपलब्धता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे मरीज निजी अस्पताल की ओर से रुख कर रहे हैं।

बीते लगभग छह माह पहले ही शहर के सुनगढ़ी, सराय खां, भूरेखां, शिवनगर व नखासे में मरीजों को चिकित्सीय परामर्श सहित जांचें व दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच अर्बन आरोग्य मंदिर खोले गए। तब दावा किया गया कि इनमें मरीजों के लिए हर संभव इलाज जल्द से जल्द मुहैया कराया जाएगा, लेकिन बीते छह माह से इलाज की स्थिति सिर्फ औपचारिकताएं पूरी करने भर की बनी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन

-
सिर्फ मरीजों के लक्षण के आधार पर मिल रहीं दवाएं
शहर के शिवनगर अर्बन आरोग्य मंदिर पर शुक्रवार को चिकित्सक मोहित ने मरीजों को परामर्श दिया, यहां मरीजों को इलाज तो दिया जा रहा था लेकिन यहां संचारी रोग के मौसम में सक्रिय होने के बाद भी न तो मलेरिया व डेंगू की किट थी न ही जांच के लिए लैब टेक्नीशियन। सिर्फ मरीज के लक्षण के आधार पर ही दवाएं वितरित की जा रही थीं। अर्बन आरोग्य मंदिर सराय खां में चिकित्सक डॉ. शिवम ने 10 मरीजों को परामर्श दिया, यहां जांच के मलेरिया, डेंगू की किट भले ही उपलब्ध है, लेकिन लैब टेक्नीशियन की अनुपस्थिति में वह धूल फांक रही। सिर्फ संदिग्ध बुखार के मरीजों को दवा वितरित की जा रही है।
भूरेखा स्वास्थ्य केंद्र पर गायब रहे चिकित्सक
अर्बन आरोग्य मंदिर भूरेखां में चिकित्सक डॉ. राहुल की केंद्र पर अनुपस्थिति देखने को मिली, यहां चिकित्सक कक्ष में खाली कुर्सी पड़ी थी। पूछने पर सहायक महेश ने बताया चिकित्सक विभागीय कार्य से गए हैं। यहां भी डेंगू, मलेरिया की किट मौजूद के बावजूद जांचें नदारद रहीं। भूरेखां में बने अर्बन आरोग्य मंदिर में बीते वर्ष नया वाटर आरओ मरीजों के लिए लगाया गया, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं हो पाई।
अर्बन आरोग्य मंदिरों को लेकर सीएमओ डॉ. बीसी पंत का कहना है कि समय-समय पर अर्बन आरोग्य मंदिरों में मरीजों के इलाज की स्थिति परखी जाती है। सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें