फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आरोपियों को जेल भेजो': न्याय की मांग में टावर पर चढ़ी युवती, तीन घंटे तक प्रशासन के छूटे पसीने; ये है मामला

Fri, 17 Jul 2026 09:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इस संबंध में पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट और परेशान होकर युवती शुक्रवार दोपहर सीधे शहर पहुंची और न्याय की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। 
विज्ञापन
इंसाफ के लिए टावर पर चढ़ी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से क्षुब्ध एक युवती शुक्रवार दोपहर शहर स्थित बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ते ही प्रशासनिक और पुलिस अमले में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे और अधिकारियों के कड़े आश्वासन के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित युवती का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इस संबंध में पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट और परेशान होकर युवती शुक्रवार दोपहर सीधे शहर पहुंची और न्याय की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने साफ कह दिया कि जब तक आरोपियों को जेल नहीं भेजा जाता, वह नीचे नहीं उतरेगी।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, जुटी भारी भीड़
युवती के टावर पर चढ़ने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद नीचे स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा, तहसीलदार सदर और सुनगढ़ी इंस्पेक्टर नरेश त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए दमकल विभाग की टीम को भी तैनात किया गया।

इस भरोसे पर उतरी नीचे
इस बीच, अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा भी अपने पदाधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवती को निष्पक्ष जांच व त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के साझा प्रयास व करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती सुरक्षित नीचे आने के लिए राजी हुई।
विज्ञापन

जांच के आधार पर होगी कार्रवाई: एसपी
इस पूरे मामले पर पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुकीर्ति माधव ने बताया कि छेड़छाड़ के इस मामले की विवेचना की जा रही है। अब तक की पुलिस जांच में आरोपों की पुष्टि के लिए पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले हैं। हालांकि, मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें