फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शराब की दुकान के विरोध में बवाल, तहसीलदार का हाथ और दरोगा का पैर टूटा, छह महिलाएं भी घायल

Thu, 07 May 2026 05:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में शराब की दुकान के विरोध को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों और पुलिस, आबकारी व तहसील की टीम के बीच झड़प हो गई। घटना में तहसीलदार और दरोगा घायल हो गए। छह ग्रामीण महिलाएं भी घायल हुई हैं। 
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में तैनात पुलिस बल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में चल रहा विवाद ने बृहस्पतिवार को हिंसक रूप ले लिया। शिकायत पर जांच करने पहुंची प्रशासनिक, आबकारी और पुलिस टीम की ग्रामीण महिलाओं से कहासुनी हो गई। सख्ती करने पर महिलाएं भड़क गईं। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में तहसीलदार का हाथ और दरोगा का पैर टूट गया। छह महिलाएं भी घायल हुई हैं। 

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बूंदी भूड़ में पिछले करीब 15 दिनों से शराब की दुकान खोले जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन करने के साथ कलीनगर तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया था। बुधवार को भी महिलाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। गांव से दुकान हटवाने की मांग की थी। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: डॉक्टर पति ने मोबाइल फोन किया हैक, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाया ये आरोप
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विवाद के दौरान भड़का गुस्सा 
डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कलीनगर तहसीलदार आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गांव में स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचीं। इसी दौरान ग्रामीण महिलाओं और अधिकारियों के बीच बातचीत के दौरान विवाद हो गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों ओर से डंडे चलने लगे। घटना के दौरान भगदड़ जैसे हालात बन गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासनिक और आबकारी टीम को सुरक्षित बाहर निकाला। 

आबकारी विभाग की गाड़ियां क्षतिग्रस्त 
बाद में पुलिस बल भी गांव से बाहर आ गया। मारपीट में कलीनगर तहसीलदार वीरेंद्र सिंह का हाथ टूट गया, जबकि कलीनगर चौकी प्रभारी सैफ अली के पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि चिकित्सकों ने की है। अन्य घायल लोगों को भी उपचार के लिए पहले माधोटांडा सीएचसी और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना में आबकारी विभाग की दो गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की भी सूचना है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें