फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग मिलकर प्रेमी की हत्या: पीलीभीत में शादीशुदा प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश, खंडहर में छिपाया शव

Wed, 06 May 2026 01:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के युवक गुरबाज सिंह की हत्या उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दंपती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में माधोटांडा थाना पुलिस ने गुरबाज सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के चलते गुरबाज की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सतेंद्र सिंह और उसकी पत्नी शुभप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभप्रीत से गुरबाज सिंह के अवैध संबंध थे।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव बसंतपुर नैनेर निवासी गुरबाज सिंह 22 अप्रैल 2026 को पूरनपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह घर वापस नहीं आए, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पूरनपुर क्षेत्र के एक खेत में उनका शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान गुरबाज सिंह के रूप में हुई। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी शुभप्रीत कौर का गुरबाज सिंह के साथ पिछले करीब एक वर्ष से संबंध था। शुभप्रीत उससे संबंध खत्म करना चाहती थी, लेकिन गुरबाज उसे परेशान कर रहा था। इसी से परेशान होकर शुभप्रीत ने अपने पति सतेंद्र के साथ मिलकर साजिश रचकर गुरबाज की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद
पुलिस की पूछताछ में शुभप्रीत कौर ने अपने पति सतेंद्र सिंह के साथ मिलकर गुरबाज सिंह की हत्या करने की बात स्वीकार की। दोनों ने उसके शव को खंडहर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड बरामद की है। इसके साथ ही मृतक की चेन भी बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें