फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रसूता की मौत के बाद जिला महिला अस्पताल में हंगामा

Sat, 02 May 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के बाद जिला महिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने शनिवार शाम जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक स्टाफ नर्स के गलत इंजेक्शन लगाने से भर्ती प्रसूता की मौत हुई। इससे पूर्व जब प्रसूता की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने निजी अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन स्टाफ ने भर्ती प्रसूता की छुट्टी नहीं की, इससे उसकी मौत हो गई। पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी हर्ष वती (32) का प्रसव कराने के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल में सुबह दस बजे आए थे, पत्नी ने लगभग दो बजे एक पुत्री को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन से जन्मी पुत्री के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ थे। लेकिन शाम पांच बजे प्रसूता को घबराहट हुई, इस पर परिजनों ने अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स को इसकी जानकारी दी। स्टाफ नर्स की ओर से एक इंजेक्शन प्रसूता को लगाया गया। इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी, परिजन प्रसूता को निजी अस्पताल ले जाने की बात करते रहे।
विज्ञापन

अस्पताल के स्टाफ ने प्रसूता की छुट्टी नहीं की। शाम लगभग साढ़े पांच बजे प्रसूता ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने एमसीएच के बाहर जमकर हंगामा किया। हालांकि देर शाम मृतक के परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि जांच कराई जाएगी। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें