माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के नंबर नैतिक, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के ग्रेड तथा इंटरमीडिएट के खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक 15 जनवरी तक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि ग्रेड और प्राप्तांक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूपीएमएसपी डॉट इन पर अपलोड किए जाएंगे। यह वेबसाइट पांच जनवरी से खोली जा चुकी है। स्कूलों को पहले से जारी यूजर आईडी और पासवर्ड यथावत रहेंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के प्राप्तांक उनके पंजीकृत विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा अपलोड किए जाएंगे।
चिकित्सक की मां के निधन पर शोक
पीलीभीत। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की हुई शोकसभा में डॉ. उपेंद्र नाथ मिश्रा की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। शहर के एक होटल में बृहस्पतिवार को हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ. केएन तिवारी, सचिव डॉ. एसके मित्रा समेत तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।