फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के विकास को केंद्र से नहीं मिला धेला: रियाज

Sat, 22 Aug 2015 10:46 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने 3.3 करोड़ रुपये से बनने वाले 33/11 केवीए के बिजली उपकेंद्र का अधिशासी अभियंता बिजली वितरण कार्यालय के प्रांगण में शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आज तक यूपी को विकास के लिए एक रुपया तक नहीं दिया। यूपी सरकार अपने संसाधनों से बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर उन्होंने प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन

खादी एंव ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कहा कि प्रदेश में 32 अरब की लागत से शुरू होने वाली 662 पावर हाउस परियोजनाओं का शुक्रवार को शिलान्यास हुआ है। पीलीभीत शहर में स्थापित होने वाले इस उपकेंद्र के निर्माण में सरकार के तीन करोड़ तीन लाख रुपये खर्च होंगे। 22 अगस्त 16 से पूर्व यह उपकेंद्र चालू होगा। सरकार प्रदेश में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजली उपकेंद्रों की स्थापना करा रही है। केंद्र सरकार विकास के मामले में अड़गा लगा रही है। 18 महीने में केंद्र ने प्रधानमंत्री योजना के तहत 13 वें वित्त में एक धेला नहीं दे सकी। एक यूनिट बिजली और कोयला भी यूपी सरकार को आज तक नहीं दिया। यहां तक अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए भी एक रुपये नहीं दिया। यूपी सरकार अपने संसाधनों से तीन हजार करोड़ रुपये किसानों को दे चुकी है। उन्होंने कहा कि उच्च क्षमता बढ़ाने के लिए दो करोड़ रुपये बिजली उपकेंद्र जहॉनाबाद और पांच करोड रुपये अमरिया के लिए जारी किए गए हैं। सरकार चाहती है कि खाद्य गारंटी योजना का लाभ पात्रों को ही मिले। राष्ट्रीय राज्यमार्ग संख्या 30 के निर्माण के लिए भी केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। इसके सार्थक प्रयास सामने आ रहे हैं। अधिशासी अभियंता लोकेंद्र बहादुर सिंह और एसडीओ संजय सक्सेना, एसडीएम सुरेंद्र बहादुर यादव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल महेंद्रू ने इस अवसर पर मंत्री का स्वागत किया। शिलान्यास के मौके पर भूपेंद्र नाथ झा, गोमती प्रजापति, शीला गंगवार, लक्ष्मी सक्सेना, मोहम्मद अंजुम, अफरोज बेग, सुमीर बनर्जी के अलावा सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह और अतुल प्रधान भी मौजूद रहे।

कलीनगर उपकेंद्र बनने से दूर होगी बिजली समस्या
विधायक पीतमराम ने कस्बे के विद्युत उपकेंद्र में कलीनगर को प्रस्तावित 33 केवीए के उपकेंद्र निर्माण और कस्बे के उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कलीनगर में अलग उपकेंद्र बनने से क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर होगी। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के मौके पर विधायक ने कहा कि कलीनगर में 395 लाख की लागत से विद्युत उपकेंद्र बनाया जा रहा है वहीं माधोटांडा कस्बे की क्षमता बढ़ाने को 28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे कस्बे में पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। तहसील के मामले में उन्होंने कहा कि कलीनगर में तहसील का मुद्दा नहीं है। काफी समय पहले ही इसका प्रस्ताव शासन को जा चुका है। उन्होंने कहा इसके परिसीमन में कुछ दिक्कत है। जंगल पार के सदर तहसील क्षेत्र गांव गलत जुड़े हैं जिन्हें प्रस्ताव में नहीं जोड़ा जाएगा। माधोटांडा को नए ब्लाक के लिए भी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री से समय मांगा है। उनके मुलाकात कर कलीनगर को नई तहसील और माधोटांडा को ब्लाक घोषित कराया जाएगा। एसडीएम पूरनपुर सौरभ भारद्वाज और एसडीओ रनवीर सिंह यादव ने विभागीय जानकारी दी। संचालन रामबहादुर यादव ने किया। इस मौके पर चेयरमैन सुनील कटियार, प्रधान राजेश सिंह, मास्टर गुरुदयाल सिंह, डॉ. राजीव शंखधर, हरभजन सिंह, मीनू अली, अलीम खां, महेश यादव, मुकेश यादव अफजाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें