फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिला सिपाही का लहूलुहान शव : मरने से पहले फेसबुक लाइव कर विभाग की प्रताड़ना को बताया  खुदखुशी का जिम्मेदार  

Sat, 15 May 2021 05:40 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत

सार

मृतक की पत्नी सरिता भी बीसलपुर में सिपाही पद पर तैनात हैं। मरने से पहले फेसबुक लाइव के जरिये सिपाही ने विभाग की प्रताड़ना को खुदखुशी का जिम्मेदार बताया। 
विज्ञापन
सिपाही जितेंद्र सिंह चौहान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी 100 बिलसंडा में कार्यरत 30 वर्षीय सिपाही जितेंद्र सिंह चौहान ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। शनिवार शाम करीब चार बजे उसका शव पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर गाजीपुर मुगल गांव के पास अपनी ही ऑल्टो कार में पड़ा मिला। मरने से पहले सिपाही ने फेसबुक लाइव पर आकर खुदकुशी के पीछे पुलिस विभाग से प्रताड़ित होने को वजह बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी समेत कई अफसर जिला अस्पताल पहुंचे। अफसरों  की ओर से पारिवारिक विवाद की भी बात कही गयी है। फिलहाल जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मूल रूप से शामली के गांव उस्मानपुर निवासी जितेंद्र सिंह चौहान 2016 बैच का सिपाही था। उसकी तैनाती बिलसंडा में यूपी 100 पर थी। पत्नी सरिता भी सिपाही है, जोकि बीसलपुर कोतवाली में तैनात है। शनिवार शाम करीब चार बजे उसका शव पीलीभीत-बीसलपुर रोड पर बरखेड़ा थाना क्षेत्र में गाजीपुर मुगल गांव के पास अपनी कार में मिला। उसकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर बरखेड़ा वीरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।



सिपाही को जिला अस्पताल भिजवाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी किरीट कुमार, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह भी जिला अस्पताल पहुँचे। सिपाही ने मरने से कुछ घंटे पहले ही फेसबुक लाइव पर आकर अपना दर्द बयां किया था। इसमे सिपाही ने खुदकुशी के पीछे विभाग से प्रताड़ित होने की बात कही। पारिवारिक कलह की भी बात निकल कर आ रही है। जिसे लेकर अफसर छानबीन में जुटे है। विभाग से प्रताड़ित होने के पीछे छुट्टी न मिलने की चर्चा थी। मगर पुलिस अफसरों का कहना है कि एक दिन पहले ही ऑनलाइन आवेदन किया था। उसमें तीन दिन की छुट्टी होने की बात कही गयी है। 
विज्ञापन


खुदकुशी की मगर मौके पर नहीं मिला कोई असलहा
पुलिस विभाग के अधिकारी इस पूरे मामले को खुदकुशी बता रहे है। कारण को लेकर अलग अलग बात कही जा रही है। मगर एक बात किसी के गले नहीं उतर सकी है। क्योंकि कोई भी असलहा मौके पर नहीं मिला है। न ही कोई इसे लेकर कुछ बता सका है।

एक सिपाही ने खुदकुशी की है। सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फेसबुक लाइव पर पोस्ट की भी जानकारी मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

- किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें