फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों को परीक्षा न देने का मलाल, मगर बेहतर परिणाम से खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम देखकर पीलीभीत के विद्यार्थी खुश हैं। अधिकतर विद्यार्थियों को उम्मीद के अनुरूप और उससे बेहतर परिणाम मिले हैं। वह कोरोना महामारी की परिस्थितियों को देखते हुए इसे बहुत अच्छा बता रहे हैं। हालांकि कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को कक्षा 10 और 12 की परीक्षा न दे पाने का मलाल भी है। उनका कहना है कि परीक्षा देकर वह और अच्छे अंक भी ला सकते थे।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन करीब 175 कॉलेज हैं। जहां इस बार बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में 44970 विद्यार्थी पंजीकृत थे। कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई और यूपी बोर्ड की ओर से निर्धारित फॉमूर्ल के आधार पर स्कूलों ने परीक्षा परिणाम तैयार करके बोर्ड को भेजा। इसके बाद बोर्ड स्तर से परिणाम जारी किया गया है। स्कूलों के लिहाज से भी परिणाम अच्छा रहा है। अधिकतर स्कूलों ने 100 फीसदी परिणाम दिया है। इस पर 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी की संख्या ज्यादा रही। पास होने की खुशी में बच्चों ने एक दूसरे मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें