फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न, अंतिम दिन 45 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Fri, 13 Mar 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो गईं। अंतिम दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित हुईं, इसमें 45 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन हाईस्कूल की प्रथम पाली में कृषि विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 201 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 191 ने परीक्षा दी, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर की कंप्यूटर विषय की परीक्षा भी आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 152 परीक्षार्थियों में से 143 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 282 ने परीक्षा दी, जबकि 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित परीक्षार्थियों में 17 छात्र और नौ छात्राएं शामिल रहीं। जिले में परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेटों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने परीक्षार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें