फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र से उत्तर पुस्तिका ले उड़ा छात्र

Fri, 27 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बृहस्पतिवार को बिस्मिल्लाह इंटर कॉलेज न्यूरिया में पहली पाली में एक हाईस्कूल का परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका लेकर रफू चक्कर हो गया। इसकी जानकारी तब मिली जब उत्तर पुस्तिकाओं की गिनती की गई। जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। केंद्र व्यवस्थापक भवानीशंकर शर्मा ने बताया कि आरोपी परीक्षार्थी ने दो उत्तर पुस्तिकाएं ली थीं। उसने द्वितीय उत्तर पुस्तिका तो जमा कर दी, लेकिन प्रथम उत्तर पुस्तिका जमा नहीं की। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से कक्ष निरीक्षक और परीक्षार्थी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे गई है। डीआईओएस जेके वर्मा ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इसमें कक्ष निरीक्षक भी दोषी है। परीक्षार्थी और कक्ष निरीक्षक के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

5886 ने छोड़ दी परीक्षा
बोर्ड परीक्षा के तहत प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 32263 हाईस्कूल परीक्षार्थियों के सापेक्ष 27900 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 4363 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट के पंजीकृत 10497 के सापेक्ष 8974 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 1523 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


सचल दल ने एक नकलची पकड़ा
प्रथम पाली के दौरान राम इंटर कॉलेज में आंतरिक सचल दल ने गणित की परीक्षा दे रहे एक हाईस्कूल परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ लिया। परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका सील कर उसे दूसरी उत्तर पुस्तिका दे दी गई।
विज्ञापन


स्टैटिक मजिस्ट्रेट मिले नदारद
बीसलपुर। डीआईओएस जेके वर्मा ने कुंवर बहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहबाजपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। डीआईओएस को मौके पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट मलखान सिंह नहीं मिले। केंद्र व्यवस्थापक यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट विभागीय कार्य से लखनऊ गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें