ब्लॉक कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को वसूली समीक्षा में समिति वार
वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक
(सहकारिता) ने बताया कि कलीनगर, रमनगरा और शिवनगर समिति की वसूली पिछली बार
सुधार की चेतावनी के बाद भी संतोषजनक नहीं पाई गई। तीनों समिति सचिवों को
अब 31 मार्च तक वसूली का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर
निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा नहीं किया गया तो उक्त समिति सचिवों के
खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का
मुआवजा किसानों को दिलाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में जिला सहकारी बैंक
के महाप्रबंधक अनुराग अवस्थी, इफ्को के क्षेत्रीय प्रतिनिधि मुकेश अमेटा,
एडीओ संजय कुमार, सहकारी समितियों के सचिव, आंकिक, बैंक शाखाओं के प्रबंधक
मौजूद थे।