फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: यूपी विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने थाने में दी तहरीर

Mon, 24 Aug 2026 04:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए सुनगढ़ी थाने में प्रदर्शन कर तहरीर दी। तहरीर में कहा गया कि उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान सतीश महाना कार्यक्रम स्थल से चले गए थे। इससे राष्ट्रगान का अपमान हुआ है।  
विज्ञापन
थाने के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा और शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद थाना सुनगढ़ी में तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उन्नाव में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यक्रम स्थल से चले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस कृत्य से राष्ट्रगान का अपमान हुआ है और आमजन की भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर में वायरल वीडियो की जांच कराने के साथ ही कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेने और प्रत्यक्षदर्शियों व आयोजकों के बयान दर्ज कराने की मांग की गई है। 

विज्ञापन

कांग्रेस नेता बोले- देश का राष्ट्रीय गौरव है राष्ट्रगान 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगान देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। उच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति पूरी मर्यादा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। थाने पर प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी के मौजूद नहीं होने पर उपनिरीक्षक नागेंद्र कौशिक ने कांग्रेस नेताओं से वार्ता की। उन्होंने तहरीर देने और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। जांच कर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। 

प्रदर्शन में पीसीसी सदस्य अनवर अनीस, यूसुफ मलिक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप गंगवार, छात्र कांग्रेस अध्यक्ष राजेश वर्मा, नरेश शुक्ला, हरीश मौर्य, आशुतोष अग्निहोत्री, मुनेंद्र सक्सेना, अधिवक्ता रोहता, हेमंत मिश्रा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष इश्तियाक अहमद समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें