फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अघोषित बिजली कटौती ने रुलाया, कई इलाकों में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में लगातार बिजली कटौती और बार-बार आ रहे फाॅल्ट से उपभोक्ताओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है। रविवार रात से शुरू हुई बिजली आपूर्ति की समस्या सोमवार दोपहर तक बनी रही। इससे मोतीराम चौराहा, आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहा, चांद डालचंद, मोहल्ला भरे खां, केजीएन लाल रोड, स्टेशन रोड, मोहल्ला पंजाबियान, फीलखाना और बेनी चौधरी समेत कई इलाकों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली संकट से नाराज उपभोक्ताओं ने मोहल्ला शेखचांद और आयुर्वेदिक कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि पिछले तीन दिनों से लगातार बिजली कटौती और फाॅल्ट की समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी स्थायी समाधान नहीं कर पा रहे हैं। उनका आरोप था कि कर्मचारी फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद दोबारा बिजली गुल हो जाती है। संवाद

बिजलीकर्मियो-उपभोक्ताओं में नोकझोंक
प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद बिजली कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। एहतियात के तौर पर पुलिस कुछ समय तक मौके पर तैनात रही।
विज्ञापन



मोतीराम चौराहे पर चार घंटे में तीन बार फॉल्ट
मोतीराम चौराहे पर रविवार रात चार घंटे के भीतर तीन बार फाॅल्ट होने से बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हुई। देर रात कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य पूरा कर सप्लाई बहाल की। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर लगातार शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन बिजली कटौती और फाॅल्ट के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष यादव ने बताया कि इन दिनों फाॅल्ट की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। विभागीय टीमें लगातार फील्ड में रहकर खराबियों को दूर करने और बिजली आपूर्ति सामान्य बनाए रखने का प्रयास कर रही हैं।
-
नगर के 600 उपभोक्ताओं की सात घंटे ठप रही बिजली

पूरनपुर। ट्रांसफाॅर्मर की खराबी से नगर के 600 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को असुविधा हुई। दो दिन पहले भी इसी ट्रांसफाॅर्मर की खराबी से करीब 12 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति ठप रही थी।

उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में रखे ट्रांसफाॅर्मर में दो दिन पहले खराबी आ गई थी। शनिवार सुबह आठ बजे से देर रात तक बिजली आपूर्ति ठप रही थी। सोमवार को फिर ट्रांसफाॅर्मर की खराबी को ठीक कराने के लिए फीडर नंबर तीन के 600 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खराबी दूर होने पर दोपहर को सवा तीन बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। सोमवार को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में भारी असुविधा हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें