फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गर्मी से बढ़े मरीज, इमरजेंसी वार्ड फुल

विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में बेड फुल। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भीषण गर्मी से डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, डायरिया से पीड़ित मरीजों से जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड फुल हो गया है, जबकि इन मरीजों के लिए विशेषतौर पर बनाया गया हीटवेव वार्ड स्टाफ व व्यवस्थाओं के अभाव में सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है। इमरजेंसी वार्ड पर मरीजों का दबाव पड़ने से जहां एक तरफ अव्यवस्था देखने को मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ स्टाफ व चिकित्सकों को भी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उमस वाली गर्मी से इन दिनों तराई के लोगों पर असर पड़ रहा है, जिससे मरीजों में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से डायरिया, उल्टी, दस्त, बदहजमी, बुजुर्गों के ब्लड प्रेशर असंतुलित होने आदि जैसी समस्या आ रही है। परिजन मरीजों की स्थिति बिगड़ने पर तुरंत उनको इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए लेकर पहुंच रहे हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं, हार्टअटैक, बर्न, जहर आदि के केसों के अलावा अन्य मरीज भी आने से वार्ड में व्यवस्थाएं बिगड़ी हैं। कई बार चोटिल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद वापस भी लौटाया जा रहा है। आईसीयू के करीब हीटवेव, डिहाइड्रेशन के मरीजों के लिए विशेषतौर पर बनाया गया हीटवेव वार्ड खाली पड़ा है। वार्ड में स्टाफ के अभाव में बेड पर चादरें तक नहीं पड़ पाई हैं। हीटवेव वार्ड में इससे वर्तमान में दो माह पुराना सिर्फ एक ही मरीज भर्ती देखा जा रहा है। फिलहाल, यहां कोई स्टाफ नहीं है। संवाद

इमरजेंसी 30 बेड, रोज आ रहे 80 मरीज
जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड 30 बेड का है, लेकिन यहां रोज करीब 80 मरीज आ रहे हैं। इलाज में कुछ राहत मिलने पर मरीजों को दो-तीन घंटे में मेडिसिन, सर्जरी, गायनी आदि वार्डों में शिफ्ट किया जा रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीटवेव वार्ड में संसाधन पूरे हैं। स्टाफ के अभाव में दिक्कत हो रही है। स्टाफ जल्द ही बढ़ाए जाएंगे।
- डॉ. एसपी सिंह, अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें