फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। प्रगतिशील बार एसोसिएशन के 14 जून को होने वाले चुनाव के सिलसिले में शनिवार को अंतिम दिन अध्यक्ष और महासचिव पद पर दो-दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। बाकी पदों पर केवल एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ, जिससे पांच पदों पर निर्विरोध रूप से निर्वाचन तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल हो गए थे। दो नामांकन पत्र शनिवार को दाखिल हुए। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसी प्रकार महासचिव पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, ऑडिटर और संगठन मंत्री के पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है। ऐसी स्थिति में इन प्रत्याशियों का निर्विरोध रूप से चुना जाना तय है। उन्होंने बताया कि अब केवल अध्यक्ष और महासचिव पदों के लिए ही चुनाव होगा। चुनाव सकुशल संपन्न कराने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें