बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं का उपचार करती डॉ. न
बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को आयोजित शिविर में 106 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। कोई भी महिला गंभीर रूप से बीमार नहीं मिली।
शिविर में महिलाओं की सुविधा के लिए तीन पटल बनाए गए। पहले पटल पर महिलाओं का पंजीकरण किया गया। दूसरे पटल पर स्वास्थ्य केेंद्र की महिला चिकित्साधिकारी डॉ. नाजनीन आरा ने महिलाओं की जांच की। तीसरे पटल पर बीमार महिलाओं को दवाई दी गई। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले शिविर में गर्भवती महिलाओं की लगभग सभी प्रकार की जांचें हुईं। डॉ. नाजनीन आरा ने बताया कि जांच में कोई भी महिला गंभीर रूप से बीमार नहीं मिली। शिविर की रिपोर्ट स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार को दे दी गई है। संवाद