फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कर्मचारी से रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 02 Mar 2015 11:37 PM IST
बीसलपुर।पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय कर्मी से पांच लाख की फिरौती मांगे जाने का मामला सही पाए जाने पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कर्मचारी से तीन दिन पूर्व बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में रोककर रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन


मोहल्ला बाजार कटरा निवासी समीर गुप्ता एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में कर्मचारी हैं। वह 27 फरवरी की शाम ड्यूटी करने के बाद बाइक द्वारा बरेली से घर लौट रहे थे। उसके साथ में मोहल्ले का विक्रम भी था। समीर ने बताया कि रास्ते में भड़रिया मोड़ पर पहले से ही घात लगाए खडे़ तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोका और उससे पांच लाख की रंगदारी मांगी।

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद युवक बाइक से बीसलपुर की ओर चले गए। समीर ने उसी समय कोतवाली में जाकर नामजद तहरीर दी थी। जांच में रंगदारी मांगने का मामला सही पाए जाने पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी जगदीप उर्फ टिंकू, राहुल को नामजद किया गया है जबकि तीसरे साथी को अज्ञात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें