फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

Mon, 02 Mar 2015 11:34 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन ने ठेकेदारों की बैठक लेकर गुणवत्ता परक कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वालों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


नगर पालिका चेयरमैन कक्ष में सोमवार को पंजीकृत ठेकेदारों की बैठक हुई। बैठक में चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा इन दिनों कई स्थानों पर सड़कों आदि का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर गुणवत्तापरक कार्य न करने की शिकायतें मिल रही हैं।

कहा कि यदि ठेकेदारों को कहीं कोई दिक्कत हो रही हैं तो वह कार्य लेने से पूर्व स्टीमेट देखकर ही कार्य की जिम्मेदारी लें। इसके बाद यदि कहीं कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री कर प्रयोग करने और मानक के अनुरुप कार्य न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान जेई पदम सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर मुजाहिद इस्लाम, इकबालुद्दीन खां, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, फैसल, अरविंद कुमार, छेदालाल, जमन खां समेत एक दर्जन से अधिक ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें