फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में आज से शुरू होंगी स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना काल में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की छूटी हुई स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा को कोविड-19 के प्रोटोकाल के अंतर्गत कराने के लिए केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा का समय तीन घंटे के स्थान पर दो घंटे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षा कराने या नहीं कराने को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब परीक्षा कराने का निर्णय लिया जा चुका है। एक सितबंर से जनपद के 25 परीक्षा केंद्रों पर स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह सात से नौ बजे, दूसरी पाली की परीक्षा 11 से एक बजे और तीसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गर्ग ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जाएगा, ताकि शासन की मंशा पूरी हो सके और परीक्षार्थी भी कोरोना से सुरक्षित रह सकें। सभी परीक्षार्थियों को मास्क लगे होने पर ही सेंटर में प्रवेश दिया जाएगा। तभी परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। एक परीक्षा कक्ष में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए केवल 40 परीक्षार्थी ही बैठ सकेंगे। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सरकार की जारी गाइड लाइन के मुताबिक परीक्षार्थियों को मास्क के साथ सैनिटाइजर और पीने का पानी साथ लाना होगा। परीक्षार्थियों को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए बैठाया जाएगा। परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें