फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निर्माणाधीन पुलों की धीमी रफ्तार पर केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Thu, 26 Nov 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर आरती में शामिल केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद व अन्य। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
माधोटांडा। जिले के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को क्षेत्र के दौरे के दौरान ग्राम देवीपुर में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की। यहां ग्रामीणों की ओर से कलीनगर और डगा पुल के निर्माण की धीमी रफ्तार की शिकायत पर उन्हें नाराजगी जताई और सेतु निगम के अधिकारियों को फटकार लगाकर गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जनसंवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और नौजवानों के हितों का ध्यान रख रही है। गांवों को बेहतर सड़क और पुलों की सुविधा से जोड़ने के लिए लगातार निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जनता को विकास योजनाओं का लाभ समय से मिलना चाहिए। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान समेत जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद शाम को केंद्रीय मंत्री गोमती उद्गम स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उन्होंने गोमती नदी के कायाकल्प के लिए स्वीकृत परियोजना का उल्लेख करते हुए कहा कि उद्गम स्थल के विकास और इसे बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। उन्होंने गोमती महोत्सव की भी सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को पहचान मिलने के साथ ही क्षेत्र की महत्ता भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें