गांव कैंचू टांडा, पौटा और गायबोझ में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हुए शामिल
अमरिया। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने गांव कैंचू टांडा, पौटा और गायबोझ में मंगलवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए।
कैंचू टांडा में ग्रामीणों ने बरातघर का निर्माण की मांग की। इस पर सांसद ने बरातघर बनवाने की घोषणा कर दी। युवाओं ने खेल मैदान की मांग रखी। इसके अलावा दवा, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। सांसद ने बच्चों से सीधे संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर से अधिक बिजली बिल आने की समस्या बताई। इस पर बिजली निगम के जेई दीपेश कुमार ने बताया कि फिलहाल नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी गई है।
स्मार्ट मीटर, अमृतसर के लिए ट्रेन सहित कई मुद्दे रखे
उन्होंने कहा कि 200 यूनिट तक बिजली खपत पर कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। सिख समाज के लोगों ने अमृतसर के लिए सीधी ट्रेन चलाने की मांग रखी। इस पर सांसद ने प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह, मंगली प्रसाद वर्मा, गुरभाग सिंह, सतनाम सिंह, लेखराज भारती, प्रमोद कश्यप, सुधीर कुमार चौधरी, भरत राम, मान सिंह राठौर, ओम नाथ महंत, छत्रपाल भारती, चेतराम गंगवार, सतीश कुमार सागर आदि मौजूद रहे। संवाद