फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकाल में भी बढ़ी बेरोजगारी और महंगाई : मायावती

विज्ञापन
बीसलपुर में चीनी मिल के सामने मैंदान पर आयोजित बसपा की चुनावी जनसभा को संबो​धित करती पूर्व मुख्
विज्ञापन
संबोधन में सपा का नहीं लिया नाम, कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीसलपुर में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि पूर्व की सरकारों की तरह ही भाजपा सरकार में भी बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा मगर संबोधन में सपा का जिक्र तक नहीं किया।
पीलीभीत और शाहजहांपुर के प्रत्याशी के समर्थन में सोमवार को जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, भाजपा और अन्य किसी पार्टी या गठबंधन के साथ मिलकर नहीं बल्कि अकेले दम पर पूरी दमदारी से चुनाव मैदान में है। आजादी के बाद देश और काफी राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही। गलत नीतियों व कार्यप्रणाली की वजह से कांग्रेस को सत्ता से बाहर होना पड़ा। इस कारण पिछले कई वर्षों से भाजपा और उनके सहयोगी दल केंद्र व राज्यों की सत्ता पर काबिज हैं। मगर अब इनकी भी जातिवादी, पूंजीवादी, संकीर्ण, सांम्प्रदायिक सोच तथा कथनी - करनी में अंतर होने की वजह से ऐसा लग रहा है कि इस बार भाजपा भी केंद्र की सत्ता में आसानी से आने वाली नहीं है।
विज्ञापन

-
सभी जांच एजेंसियों का कर दिया राजनीतिकरण
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस की तरह ही भाजपा ने भी केंद्र की सभी जांच एजेंसियों का राजनीतिकरण कर दिया है। देश का किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान है जबकि हमने अपनी सरकार में किसानों का पूरा ध्यान रखा है। कांग्रेस की तरह ही भाजपा में जातिवादी, संप्रदाय और पूंजीवादी सोच और नीतियों के चलते ही पूरे देश मे गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्ग और मुस्लिमों का उत्थान नहीं हो सका है। नौकरियों में अधूरा पड़ा कोटा भी पूरा नहीं हो सका है। कहा कि मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक धार्मिक समाज की हालत खराब है।
विज्ञापन

-
हिंदुत्व और धर्म की आड़ में बढ़ गई ज्यादती
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदुत्व और धर्म की आड़ मे ज्यादती बढ़ी है। गलत नीतियों के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। पूर्व की सरकारों की तरह ही भाजपा सरकार में गरीबी, बेरोजगारी बढ़ रही है। भ्रष्टाचार भी बढ़ा है। देश की सीमाएं भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं। अन्य पार्टियां साम-दाम दंड से केंद्र की सत्ता में आने की कोशिश में लगी हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। खासकर मीडिया, ओपिनियन पोल से भी सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा और उनके सहयोगी दलों से सावधान रहने की जरूरत है। बसपा सुप्रीमो मायावती का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सोने का मुकुट और अशोक स्तंभ भेंट कर स्वागत किया। उनको सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें