दुर्घटना रहित दिवस के उपलक्ष्य में परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता रैली
निकाली गई। एसपी जेके शाही ने गांधी स्टेडियम से इसका शुभारंभ किया। रोडवेज
बस स्टैंड पहुंचने पर चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। रैली के दौरान
एआरटीओ राजेश कर्दम एवं उनके स्टाफ ने लोगों को फूल भेंट कर यातायात के
नियमों का पालन करने की अपील की।
शासन के निर्देश पर जिले में दुर्घटना
रहित दिवस बनाया गया। सुबह परिवहन, पुलिस, स्काउट और पीलीभीत यूथ के
कार्यकर्ता गांधी स्टेडियम में एकत्र हुए। यहां यातायात नियमों को दर्शाती
पट्टिकाएं लेकर रैली निकाली गई जिसे पुलिस अधीक्षक ने झंडी दिखाकर रवाना
किया।
गांधी स्टेडियम से एडीएम अजय कांत सैनी, एएसपी सुधीर कुमार सिंह,
एआरटीओ राजेश कर्दम सहित तमाम अधिकारियों के साथ रैली गौहनिया चौराहा, छतरी
चौराहा, सुनगढ़ी थाना स्टेशन रोड, ड्रमंडगंज चौराह, जेपी रोड होते हुए
रोडवेज बस स्टैंड पहुंची। रास्ते में वाहन चालकों को फूल भेंट किए गए।
इस
दौरान सभी अधिकारी राहगीरों विशेषकर वाहन चालकों से हेलमेट लगाने एवं
यातायात नियमों की अपील करते चल रहे थे। रोडवेज बस स्टैंड पहुंचने पर
परिवहन विभाग की ओर से नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रोडवेज बस
चालकों का नेत्र परीक्षण हुआ। इसके बार एआरटीओ न छतरी चौराहा, नेहरू पार्क,
नौगवां चौराहा सहित कई स्थानों पर अलग अलग समय में वाहन चेकिंग की।