फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की मानीटरिंग को लगाई टीम

Wed, 01 Jul 2015 11:47 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
माला कॉलोनी में तेंदुए के बार-बार पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले दो दिन से लगातार तेंदुए के पहुंचने की सूचना पर वन विभाग ने उसकी निगरानी के लिए दो वनकर्मियों की तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटी माला कॉलोनी में शनिवार को अनिल पोद्दार के घर में तेंदुआ घुस गया था। उसके पकड़े जाने के दूसरे और तीसरे दिन कॉलोनी में एक और तेंदुए की दस्तक हो गई। सोमवार को कॉलोनी में दिखे तेंदुए के साथ दो बच्चे भी देखे गए थे। इसकी जानकारी पर माला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी डीके सिंह कॉलोनी पहुंचे थे। उन्होंने गांववालों से इसकी जानकारी ली थी।
कॉलोनी में बार-बार तेंदुए देखे जाने की पुष्टि होने से डीएफओ के निर्देश पर वनक्षेत्राधिकारी ने दो वनकर्मियों को तैनात किया है। एसडीओ डीपी सिंह ने बताया कि दो कर्मचारी कॉलोनी में रहकर तेंदुए की निगरानी कर रहे हैं। हालांकि मंगलवार रात तेंदुए की दस्तक नहीं मालूम हुई। फिर भी रात को विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। उधर गांव में तेंदुए के कारण लोग दहशत में हैं। वे लोग शाम को जल्द ही अपने घरों में पहुंच जा रहे हैं। साथ ही कुछ लोग रात को स्वयं जागकर निगरानी भी
विज्ञापन
विज्ञापन

कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें