गांव भीकमपुर में मकान में घुसी डीसीएम । संवाद
बिलसंडा। गोला स्टेट हाईवे पर गांव भीकमपुर में सोमवार को तड़के अनियंत्रित डीसीएम एक घर में जा घुसी। हादसे में चालक घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सोमवार के तड़के गोला स्टेट हाईवे पर करेली थाना क्षेत्र के गांव घुघौरा निवासी सलमान डीसीएम से भूसा भरने जा रहा था। डीसीएम में मजदूर भी बैठे थे। इसी दौरान डीसीएम पहले बिजली के खंभे से टकराने के बाद गांव भीकमपुर निवासी महेश के मकान में जा घुसी, जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और एम्बुलेंस से घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद