फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का वीडियो: पीलीभीत में तालाब में गिरी बेकाबू कार, दो युवकों ने हिम्मत दिखाकर बचाई चालक की जान

Thu, 27 Nov 2025 11:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे काशीराम बरातघर के पास हुआ। तालाब में पानी गहरा होने के कारण कार डूबने लगी। दो युवकों ने साहस दिखाकर कार चालक को बमुश्किल बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
तालाब में डूबी कार, चालक को बचाया गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में टनकपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा होने से बचा। बच्चे को बचाने को बचाने के चक्कर में एक कार गौहनियां चौराहे के पास तालाब में जा गिरी। कार में फंसे चालक को तालाब में मछली पकड़ रहे नाविक और एक अन्य युवक ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने तालाब से कार को बाहर निकाला।

विज्ञापन


सुबह करीब 10:30 बजे मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी शुभम तिवारी (30) कार से अवधनगर कॉलोनी से टनकपुर हाईवे की ओर जा रहे थे। काशीराम बरातघर के पास अचानक एक बच्चा सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। कुछ ही देर में कार पानी में बहकर करीब 50 फुट अंदर चली गई और धीरे-धीरे डूबने लगी। कार का दरवाजा जाम होने से चालक फंस गया। 

तालाब में उस समय नाव से मछली पकड़ रहे भिकारीपुर गांव निवासी फैसल और वहां से गुजर रहे दिनेश कुशवाहा निवासी ग्राम मल्लपुर न्यूरिया ने बिना देरी किए तालाब में छलांग लगा दी। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे चालक को सुरक्षित निकालकर तालाब के बाहर लेकर आए। थोड़ी ही देर में कार पूरी तरह तालाब में डूब गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, कोतवाल सत्येंद्र कुमार, इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल टीम ने ग्रामीणों की मदद से रस्सों के सहारे कार को किनारे तक खींचा और बाद में ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला। वहीं शुभम को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया और वहां से घर भेज दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

देखने के लिए उमड़ी भीड़, हाईवे पर एक घंटे तक रही जाम की स्थिति
हादसे के बाद टनकपुर हाइवे पर भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। हर कोई घटना को सुनकर रुककर देखने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को हटाने के साथ जाम खुलवाने के प्रयास किए। करीब एक घंटे तक हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

स्थानीय लोग बोले, बाउंड्रीवॉल न होने से हर समय रहता हादसे का खतरा
स्थानीय लोगों ने तालाब की बाउंड्रीवॉल बनाने की मांग की। उनका कहना है कि अवधनगर कॉलोनी से तालाब के किनारे होकर हाईवे की ओर जाने वाला रास्ता बेहद संकरा है। कोई रुकावट न होने से हर समय हादसे का खतरा रहता है। स्थानीय लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें